बंद मकान में लाखों की चोरी: 10 भर सोना, 400 ग्राम चांदी और ₹5 लाख नकद ले उड़े चोर
बंद मकान में लाखों की चोरी: 10 भर सोना, 400 ग्राम चांदी और ₹5 लाख नकद ले उड़े चोर
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बीसीसी रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने बंद पड़े एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ लाखों रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़िता श्वेता सिन्हा ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति रितेश सिन्हा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह अपनी बेटी के इलाज के लिए हजारीबाग गई थीं, जिसके कारण घर कई दिनों से बंद था।
शुक्रवार को जब वह वापस घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे के दोनों ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे करीब 10 भर सोने के जेवर, लगभग 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा करीब 5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं ।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

