बालिका वर्ग में पलामू, पश्चिम सिंहभूम ,लातेहार और सरायकेला जबकि बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला ,दुमका और साहिबगंज पहुंचे सेमीफाइनल में।
राज्य स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जोश और उत्साह कम नहीं हो रहा था। आज नन्हे मुन्ने फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच प्री क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल खेला गया जिसमें बालिका वर्ग में पलामू ने रांची को 2-0 से पराजित किया, वेस्ट सिंहभूम ने साहिबगंज को 3-0 से पराजित किया, सिमडेगा ने कोडरमा को 7-0 से पराजित किया, लोहरदगा ने खूंटी को 3-2 से पराजित किया , गुमला ने पाकुड़ को 1-0 से पराजित किया, पूर्वी सिंहभूम ने रामगढ़ को 2-1 से पराजित किया वहीं गिरिडीह ने लातेहार में गिरिडीह को 2-1 एक से पराजित किया, सरायकेला ने धनबाद को 2-0 से पराजित किया। इस प्रकार क्वार्टर फाइनल में पलामू ने गढ़वा को 5-0 से पराजित किया पश्चिमी सिंहभूम ने पूर्वी सिंहभूम के 3-0 से पराजित किया, लातेहार ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया और सरायकेला ने लोहरदगा को 1-0से पराजित किया।
इस प्रकार दिनभर चले प्री क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देकर सेमीफाइनल में निम्न जिलों के खिलाड़ी प्रवेश किए है उसमें बालिका वर्ग में पलामू, पश्चिम सिंहभूम ,लातेहार और सरायकेला वहीं बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला ,दुमका और साहिबगंज है। प्रथम लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि जिस प्रकार से 24 जिलों से आए खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन कर रहे है वह काबिले तारीफ है।

