बैंक की महिला अधिकारी ने लगाई फांसी,

0
images (4)

बैंक की महिला अधिकारी ने लगाई फांसी,

 

कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सहकर्मी ने शादी करने से इनकार किया तो डिप्रेशन में आकर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सिटी ब्रांच की सहायक प्रबंधक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर जब पिता की बेटी से फोन पर बात न हुई तो उन्होंने सहकर्मी से जानकारी लेनी चाही।। इस पर सहकर्मी युवती के कमरे पर पहुंचा। जहां सहायक प्रबंधक को फंदे पर झूलता देख दंग रह गया। उसने युवती को फंदे से उतारकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने सहकर्मी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *