बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी से 13 लाख के आभूषण लूटे
गिरिडीह। जिले के सरिया बाजार के पास बड़की सरिया निवासी आभूषण विक्रेता सचिन कुमार से शुक्रवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने आभूषण से भरा थैला छीन लिया। घटना में बाइक सवार अपराधियों ने पहले सचिन की बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गिर गए और इस दौरान उन अपराधियों ने आभूषण विक्रेता सचिन से आभूषण भरे थैले को छीन कर मौके से भाग निकले। थैले में करीब 13 लाख रुपये के आभूषण होने की जानकारी मिली है।
मिली के अनुसार, सचिन ने रात को दुकान बंद कर बाइक से घर जाते समय उनके पास रखा आभूषण भरा थैला साथ था। तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से सचिन का संतुलन बिगड़ा और वे गिर पड़े। उठकर देखने पर अपराधी थैला लेकर फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही सचिन ने तुंरत सरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई और मौके पर सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि फागू पंडित भी पहुंचे। पंडित ने इस वारदात को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा अपराधियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
SDPO धनंजय कुमार राम ने कहा कि यह छिनतई की वारदात है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की पकड़ के लिए आसपास छापेमारी जारी है।
फिलहाल पुलिस की ओर गिरफ्तारियों की कोई सूचना नहीं आई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है।

