बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनिका में मना रविदास जयंती

बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनिका में मना रविदास जयंती।
मनिका: मन चंगा तो कठौती में गंगा आदि गीतों से शनिवार को गुंज रहा था मनिका प्रखंड मुख्यालय। अवसर तथा संत रविदास जयंती के कार्यक्रम का। संत रविदास की जयंती को लेकर मनिका प्रखंड मुख्यालय समेत जुगुर, पल्हेया, दुन्दु, बरवैया, कुई, जन्हो पंचायतो में भक्ति की बयार बह रहा था। प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामीण बैंक के समीप जय हिन्द क्लब के लोगों ने शुक्रवार को ही संत शिरोमणि रविदास की जयंती की तैयारी आरंभ कर दी थी। रात में बने पंडालो मे संत रविदास की प्रतिमा को रख दिया गया था। शनिवार की सुबह लोग पंडाल में पहुंच कर विधि- विधान के साथ संत शिरोमणि रविदास की पूजा आरंभ हुई। वैदिक मंत्रोंच्चरण की ध्वनि से पूरा पंडाल परिसर समेत आस पास भक्तिमय हो गया। पूजा समाप्ति के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। प्रखंड के कई पूजा समितियो के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।