बड़े भाई के निधन का सदमा नहीं झेल पाए छोटे भाई, गांव में शोक की लहर
बड़े भाई के निधन के शोक में छोटे भाई का निधन, गांव में शोक की लहर:
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा पंचायत के सेवानिवत रेंजर श्री वंशीधर दूबे का कल शाम निधन हो गया। लगभग 10 दिन पूर्व उनके बड़े भाई का निधन हुआ था इस घटना से वे इतने आहत हुए कि सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः कल शाम राँची के रिम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया । श्री दुबे 90 वर्ष के थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं, उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं तथा सभी लोग विवाहित हैं। बड़े पुत्र अशोक दूबे कृषक हैं तथा छोटे पुत्र रांची झारखण्ड विधानसभा में सरकारी नौकरी करते हैं । श्री दुबे के निधन से पूर्वडीहा पंचायत तथा आसपास के कई गांव के लोगों में शोक की लहर है वे वन विभाग में रेंजर के पद से सेवानिवृत हुए थे तत्पश्चात गांव के सामाजिक कामों में बढचढकर हिस्सा लेते थे । सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास दुबे ने कहा कि चाचा जी के निधन से गांव समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है उसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है । बड़ा पोता सबलू दुबे ने कहा कि आज हमलोग जो भी हैं उसमें बाबा का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमलोग को मिलता था आज उनके आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि हमलोग सभी भाई बहन सुखी संपन्न हैं । आज अहले सुबह कोयल नदी के तट पर विधि विधान से उनका दाह संस्कार किया गया, बड़े पुत्र अशोक दुबे ने मुखाग्नि देकर अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न किया । इनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पपलू दुबे,भूतपूर्व मुखिया कुलबुल दुबे, कृष्ण मणि दुबे, सत्येंद्र मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वरी पाण्डेय, आलोक दूबे, अधिवक्ता बैकुंठ दुबे,अर्जुन दुबे, नरेंद्र दुबे, संतोष दूबे, विरेन्द्र दुबे, श्रवण तिवारी, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए ।

