बाबा वेंगा की भविष्य वाणी, 2025 में क्या खत्म हो जाएगी दुनिया

0
ss

बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां इन दिनों फिर चर्चा में आ गई हैं. बाबा वेंगा की मौत हुए तीन दशक बीत गए, इसके बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों को लेकर चिंतित हैं. बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 से ही मानवता के खात्में की शुरुआत हो जाएगी. उनका कहना है कि यह एक के बाद एक विनाशकारी घटनाओं की वजह से होगा. द्वितीय विश्व युद्ध पर की गई उनकी भविष्यवाणियां सच होने के बाद बाबा वेंगा चर्चा में आई थीं.

बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था. 12 साल की उम्र में धूल की आंधी की वजह से उनकी आंख की रोशनी चली गई. साल 1996 में बाबा वेंगा का निधन हुआ, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही सैकड़ों वर्षों के लिए भविष्यवाणियां कर दी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, वो काफी ज्यादा डरावनी हैं. उन्होंने कहा है कि इसी साल से मानवता का विनाश होना शुरू हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *