अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पाटन पुलिस ने किया जप्त

0
5d7d8588-21fe-4770-a685-4ff655e0f5c1

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पाटन पुलिस ने किया जप्त!

पाटन से सीताराम सोनी के रिपोर्ट

अवैध खनन को लेकर पाटन थाना प्रभारी के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही हैं। जिसे लेकर पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्ही झरिया घाट पर बुधवार को एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पाटन पुलिस ने जप्त किया है। वही थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी लाल जी ने कहा कि अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं की खैर नहीं क्षेत्र में लगातार अवैध खनन को लेकर छापामारी की जा रही है। जिससे अवैध खनन करने वाले बालू माफिया में हड़कंप मची हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *