अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर पवन-पूजा की शादी बनी मिसाल, विधवा विवाह को सामाजिक सम्मान दिलाने की पहल

विधवा महिलाओं को सामाजिक रूप से जागरूक और सशक्त करने की दिशा में पहल ट्रस्ट है प्रयासरत : अविनाश देव

पलामू। पलामू जिला के पोलपोल निवासी पवन कुमार ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (23 जून 2025) के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पवन ने गढ़वा जिले के सोनेहारा गांव की रहने वाली विधवा पूजा देवी से विवाह कर सामाजिक सोच को नई दिशा दी है।

पूजा देवी के पति का निधन वर्ष 2020 में हो गया था। 2018 में विवाह और 2019 में मां बनने के बाद 2020 में पति के निधन ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया था, वहीं पवन कुमार अविवाहित हैं और एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बीए तक की शिक्षा प्राप्त की है। इस विवाह से दोनों ने यह सिद्ध किया है कि सच्चे रिश्ते समाज की रूढ़ियों से ऊपर होते हैं।

यह विवाह पलामू में पहल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ, जिसमें प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन,

You may have missed