अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर,दो घायल,रिम्स रेफर

0
362ff41d-4d8c-441b-9133-bcf2c66ed796

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर,दो घायल,रिम्स रेफर
बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर दिरीदाग ग्राम के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको टक्कर मार दिया ।जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों में विक्रम सिंह पिता दिनेश सिंह एवं जयंत सिंह पिता दिनेश सिंह दोनों ग्राम कजरी पड़वा मोड़ निवासी शामिल है ।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए विक्रम सिंह ने बताया कि वे लोग हीरो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं ।कलेक्शन करने के लिए वे लोग बालूमाथ से हेरहंज जा रहे थे ।इसी दौरान दीदीदाग ग्राम के समीप एक ईट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दिया ।घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर प्रकाश बड़ाईक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *