अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

0
Untitled

बेरमो अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया।

 

फुसरो: बेरमो अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया। कहा कि देश का नागरिक होने के नाते मतदान हमारा अधिकार है। लोकतंत्र का निमार्ण हमारे मतदान से ही संभव है। उन्होंने नए मतदाताओं से भी अपील किया कि वे मतदान में भालें। जिनके पास वोटर आडी नहीं हैं वे संबंधित बीएलओ से संपर्क करें, उनका एक सप्ताह में आईडी बनवाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्र से संबंधीत जो भी समस्याएं हैं उसे अपने बीएलओ को बताएं, ताकि ससमय उसे दुरूस्त किया जा सके। कहा कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए आगामी दिनों पर अभियान भी चलाया जाएगा। बताया कि मतदान का प्रतिशत बनाने को लेकर को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बीएलओ, सेक्टर पदाधिकारियों से साथ लगातार बैठकर कर आवश्यक दिशा निदेश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *