अंचल में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने अंचल कार्यालय में किया तालाबंदी

अंचल में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने अंचल कार्यालय में किया तालाबंदी।
मनिका: मनिका अंचल मे बढ़ते भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जन समस्याओं के खिलाफ सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने मनिका अंचल कार्यालय का घेराव सहित तालाबंदी किया। वही मनिका हाई स्कूल खेल मैदान से सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर रोड मार्च करते हुए एवं अंचल में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाते हुए मनिका अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल कार्यालय का घेराव सहित तालाबंदी कर अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर भाजपा कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने बताया कि मनिका अंचल मे जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जमीन म्यूटेशन मे हो रहे धांधली के खिलाफ मे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज अंचल कार्यालय का घेराव सहित तालाबंदीके साथ धरना में बैठे हैं। अगर मनिका अंचल के अधिकारी नहीं सुधरते हैं तो आगे बड़े पैमाने में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी पहुंचे। मौके पर ही अंचलाधिकारी और सिआई को बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जमीन म्यूटेशन सहित अन्य कामों में ग्रामीणों को कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए। जनता के लिए आए हैं जनता के लिए समय से काम कीजिए मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, पश्चिमी जिप सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, मनिका भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राज उर्फ गोलू, विश्वनाथ राय, अजय प्रसाद, रंजीत प्रसाद, धर्मजीत राय, शंकर दुबे सहित भाजपा के अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।