अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों की गाड़ी पंजाब के बठिंडा के नजदीक डबवाली-बठिंडा हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौ’त हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।