अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रखंड कमिटी का गठन,कमलेश मेहता बने अध्यक्ष व अमित मेहता युवा मोर्चा अध्यक्ष,मिली बधाइयां
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रखंड कमिटी का गठन,कमलेश मेहता बने अध्यक्ष व अमित मेहता युवा मोर्चा अध्यक्ष,मिली बधाइयां
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में श्री बंशीधर नगर प्रखंड के ग्राम नरखोरिया में रविवार को संरक्षक सूर्यदेव मेहता के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संगठन को गतिशील एवं क्रियाशील बनाए जाने के लिए कमिटी का विस्तार और प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कमलेश कुमार मेहता को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया तथा अमित कुमार मेहता को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। शेष कमिटी का पुर्नगठन अगले बैठक में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने व कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के विकास व पहचान के लिए माला की तरह होने की जरूरत है। बिखरे समाज को एकत्रित कर ही राज्य व देश में एक विशेष पहचान दी जा सकती है। दुख व सुख दोनों परिस्थितियों में साथ निभाने पर जोर दिया गया साथ ही संगठन के विकास के लिए नौजवानों को एकजुट होकर सत्ता में हिस्सेदारी के लिए लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में कुशवाहा समाज को एकजुट करने का प्रयास हम निरंतर कर रहे हैं और जल्द सफल भी होंगे। उन्होंने कुशवाहा समाज को एक बैनर के नीचे एकत्रित होने का आह्वान किया।
संरक्षक सूर्य देव मेहता ने कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और निस्वस्थ भाव के ईमानदारी पूर्वक समाज को चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक प्रयास से बड़ा से बड़ा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर और एकजुट होकर कार्य करना होगा। कहा कि हमारे पूर्वजों ने शोषण, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष करके दुनिया को रास्ता दिखाया था। आज हम लोगों को भी संगठित होकर कार्य करना होगा।
मौके पर कुशवाहा महासभा के गढ़वा जिला कार्यकारणी अध्यक्ष जयशंकर मेहता,अरुण मेहता,अवध मेहता,शिवशंकर मेहता,शिवकुमार मेहता,विजय कुमार मेहता,सुरेश मेहता,उदय मेहता,श्रीकांत कुमार,कमलेश कुमार,पुष्परंजन कुमार,श्याम बिहारी मेहता,मुखिया संघ के अध्यक्ष राम सागर मेहता,बीरबल पंचायत मुखिया इंद्रजीत मेहता,संजय मेहता,राजेंद्र मेहता,पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे।
