अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-09-30 at 18.03.50

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रांची स्थित लालगुटवा हाल में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इस अति महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि एवं सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रदेश निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं महागठबंधन के मेनिफेस्टो (चुनावी घोषणा पत्र) जारी करने के पहले वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारी से राय भी ली गई जिसमें उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने भी लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित मैनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की एवं कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय को मांग पत्र के माध्यम से सुझाव प्रेषित किया। श्री सहाय ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने झारखंड में एससी, एसटी ओबीसी एवं महिलाओं के हित में लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है जबकि अगड़ी जातियों के हित में भी ब्रह्रषि कल्याण बोर्ड, शिरोमणि महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड एवं चित्रगुप्त कल्याण बोर्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इस समुदाय के मेधावी बच्चों एवं युवा बेरोजगारों को राहत पहुंचने का कार्य करें। इसके तहत दो दो करोड़ रूपया प्रति वर्ष प्रति जिला या पचास पचास करोड़ रूपया का सालाना सहायता कोष अगड़ी जाति के हित में सृजित किया जाए। साथ ही गैर मजरूआ भूमि जो सरकारी प्रयोजन का नहीं हो उन्हें चिन्हित कर अंचल अधिकारी स्तर से जांच करा कर राजस्व रशीद निर्गत करने का भी प्रस्ताव पारित किया जाए। कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाया गया यह कदम आमजन के हित में जनकल्याणकारी कदम होगा। मौके पर झारखंड प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक,कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, सतगामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *