अबुवा आवास के नाम पर किया जा रही अवैध पैसे की मांग

0
5ea52a03-f8e9-486d-bc74-ba1a404dad78

अबुवा आवास के नाम पर किया जा रही अवैध पैसे की मांग

अबुवा आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुको से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
जिसमे उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोज़गार सेवक सहित कई लोगों पे अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
जिसे लेकर पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नरसिंह पुर पथरा के ग्रामीणों के शिकायत पर उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने चैनपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच पंचायत के मुखिया व रोज़गार सेवक सहित पंचायत सेवक पे आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। साथ हीं उचित कारवाई की मांग किया था उप मुखिया प्रेम गुप्ता ने कहा कि मुखिया एवं मुखिया पति के द्वारा मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है उप मुखिया एवं किसी वार्ड सदस्य को कोई भी योजना का जानकारी नहीं दिया जा रहा है वही कार्यकारिणी का बैठक भी नहीं कराया जा रहा है जो भी योजना का कार्य हो रहा है मुखिया पति एवं मुखिया पुत्र के द्वारा स्वयं बिचौलियों के द्वारा करवाया जा रहा है पंचायत भवन का मोरोमती कार्य हो या खेल का मैदान हो या नल जल योजना की कार्य हो सभी अपने स्तर से करवा रहे हैं एवं सभी कार्य में बहुत सारी गड़बड़ी पाई गई है जो की जांच के विषय है ना ही कोई कार्य में उप मुखिया या वार्ड सदस्यों को राय मशवरा कर रहे हैं
वही ज्ञापन सौंपने में उप मुखिया समेत कई वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण जनता शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *