आयुष मंत्रालय के सचिव ने किया बालूमाथ अस्पताल का औचक निरीक्षण

0
94b443be-db2a-4171-940d-b33932b859e2

आयुष मंत्रालय के सचिव ने किया बालूमाथ अस्पताल का औचक निरीक्षण
बालूमाथ ।झारखंड राज्य के आयुष मंत्रालय के सचिव एवं लातेहार के पूर्व उपायुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आयुष केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को कई दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आयुष मंत्रालय के तहत कई बीमारियों का इलाज की व्यवस्था की है ।लोग जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं ।उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि आप प्रचार प्रसार कर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक आयुष चिकित्सा पहुंचाने का कार्य करें ।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाईक,आयुष चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार,शेरेगड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव,जावेद अख्तर,कौसर अली,मनीष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *