आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने की रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई
आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने की रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई
गढ़वा । आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी, कर्मियों सहित अन्य समाजसेवियों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की । इस संबंध में जानकारी देते हुए आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पतंजलि केसरी ने कहा कि स्वर्गीय राधा प्रसाद केसरी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । इस दौरान कंबल वितरण, ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था, मेडिकल किट वितरण, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, सार्वजनिक स्थलों पर साफ – सफाई सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की गई ।
अब्दुल मन्नान ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।हम लोग सार्वजनिक स्थलों का उपयोग तो करते हैं परंतु इसकी साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं । यत्र-तत्र प्लास्टिक फेंक देते हैं । पान, गुटखा खाकर इसे गंदा कर देते हैं । जो शरीर के लिए भी नुकसानदायक है । शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को साफ – सुथरा रखने के प्रति हम सभी को जागरूक रहना होगा । उन्होंने बताया कि साप्ताहिक जनकल्याणकारी कार्यक्रम के तहत अगला कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए रक्तदान निर्धारित है ।
मौके पर डॉक्टर इश्तियाक रजा, मोहम्मद शमीम, इकराम, विजय जी, दामोदर राम, जुमन शेख, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
