आंगनवाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा में जमकर ग्रामीणों ने किया बवाल
आंगनवाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा में जमकर ग्रामीणों ने किया बवाल
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत के ताली गांव के मध्य विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर सीडीपीओ नंदजी राम की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गहमागहमी के बीच शुरू हुई ग्रामसभा में सेविका पद के लिए पांच आवेदको ने दावेदारी की । इसमें दो आवेदक पोशक क्षेत्र के बाहर के थे। जिस कारण उनका आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया। जबकि मृतक आंगनबाड़ी सेविका आरती देवी के पतोहू अमृता विश्वकर्मा ने अनुकंपा और योग्यता के अधार पर आपनी दावेदारी पेश की। इस बीच ग्रामीण सड़क दुघर्टना में मृतक के पत्नी को सेविका पद पर चयनित करने को लेकर हंगामा करने लगे। बीडीओ नंदजी राम ने कहा की अनुकंपा और योग्यता के अनुसार अमृता विश्वकर्मा को प्राथमिकता दी जाएगी
इस मौके पर उप मुखिया दयानंद विश्वकर्मा,बीडीसी प्रतिनिधि इम्तियाज आलम,प्रधानाध्यापक सुनील पांडेय, एएनएम सुलेखा कुमारी, पर्यवेक्षिका सुचित्रा कुमारी, पुर्व मुखिया संगीता देवी,लव सिंह, सोनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
