आजसू पार्टी पलामू जिला मेदिनीनगर सदर प्रखंड में हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया आयोजन

0
dcfd3d26-5f97-4a27-aa0e-923d3a4f8fe0

आजसू पार्टी पलामू जिला मेदिनी नगर सदर प्रखंड में हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू, जिला उपाध्यक्ष- विशाल वर्मा, केंद्रीय सचिव बबलू गुप्ता, केंद्रीय समिति सदस्य संजू सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, छात्राएं इकाई के अध्यक्ष अभिषेक राज उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि पलामू जिला के लगभग सभी प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी का कार्य संतोषजनक नहीं है जनता कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं फिर भी बिना रिश्वत दिए काम नहीं होता यह वर्तमान सरकार की असफलता एवं कमजोर नीति का परिणाम है ऐसे भी देखा जा रहा है कि हेमंत सोरेन को जमानत मिली और पुणह मुख्यमंत्री का शपथ लेना यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इससे साफ जाहिर होता है की अपनी पार्टी में ही किसी व्यक्ति पर भरोसा नहीं है या अपने परिवार में ही मुख्यमंत्री का पद रखना उचित समझते हैं अंचल मुख्यालय में पदाधिकारी लोग जनता के विकास के नाम पर सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरा कर रही है हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारी को चेतावनी दी जाती है जनहित में कार्य करें वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास जेनुइन व्यक्ति को मिलना चाहिए, जन वितरण में भी बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है उपभोक्ता को 5 किलो की जगह पर 4 किलो ही अनाज दी जाती है इस तरह साफ जाहिर है कि सरकार खुद पदाधिकारी से मिली भगत कर झारखंड को लूट रही है जिसका आजसू पार्टी घोर निंदा करती है।

केंद्रीय सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के सभी योजनाएं फेल हैं जनता के काम कम और नेताओं का काम ज्यादा होता है कल्याण से लेकर खाद आपूर्ति विभाग तक लूट मची हुई है। और पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं।

जिला उपाध्यक्ष – विशाल वर्मा ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से हर एक प्रदेशवासी हताश और निराशा है अपने हर छोटे से छोटे कार्य के लिए सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर है सरकारी कार्यालय में बढ़े भ्रष्टाचार के चलते आज बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड का छवि बद से बद्तर बना दिया। सुबे के मुख्यमंत्री जेल चले गए वर्तमान सरकार के भी एक मंत्री 35 करोड़ मिलने के बाद वह भी जेल चले गए कई और मंत्री इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं ऐसे में जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

छात्र इकाई के अध्यक्ष- अभिषेक राज ने कहा की आजसू पार्टी झारखंड के सभी प्रखंडों में जा जाकर जनता को बताने और जागने की काम कर रही है कि यह सरकार जनता के भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। इस मौके जिला सचिव कृष्ण वनपर, प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी, बबलू डोगरा, राजीव रंजन पांडे, रघु सिंह, रमेश साहू, सुजीत तिवारी, शैलेश मिश्रा, ओम प्रकाशसिंह, मंटूमेहता, सुरेश सिंह, अनेक कार्यकर्ता उपस्थितथे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed