आजसू के सभी 260 प्रखंडों और 51 नगर इकाइयों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी

0
2892b3e2-a971-4153-8370-76a5f92c3080

गढ़वा:–आजसू पार्टी केंद्रीय कमेटी के निर्णयअनुसार राज्य के सभी 260 प्रखंडों और 51 नगर इकाइयों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिले में भी सभी प्रखंडों में हल्ला बोल का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कल 27 जून को रंका प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही 28 जून को मेराल प्रखंड कार्यालय में, 1 जुलाई को रामकंडा प्रखंड कार्यालय 2 जुलाई को चिनिया एवं गढ़वा प्रखंड कार्यालय 3 जुलाई को डंडा, बिशनपुर एवं भंडरिया प्रखंड कार्यालय में 5 जुलाई को मझिआंव प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाकी बचे ब्लॉक को भी एक-दो दिन में सूचीबद्ध किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, मनरेगा मजदूर को मजदूरी न मिलाना, पलायन, मानव तस्करी, प्रशासनिक उदासीनता, समेत जनमानस को आ रही अन्य समस्याओं के खिलाफ नगर आयुक्त और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से आजसू पार्टी राज्यवासियों की आवाज बनेगी। आज सरकारी कार्यालय में जरूरतमंद लोगों का काम नहीं हो रहा है काम सिर्फ उनका हो रहा है जिनके पास पैसे हैं गरीबों को अपने छोटे से काम के लिए कई दिनों का कार्यायलयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि जिनके पास पैसे हैं उनका हर काम आसानी से हो जाता है‌ अबुआ आवास को इन लोगों ने बबुआ आवास बना दिया है। इस प्रचंड गर्मी में जिले के आम आवाम लोग पानी पीने के लिए तरही मांग करते रहे लेकिन सरकार और मंत्री चुप्पी साधे रहे इस अराजक व्यवस्था के खिलाफ हम हल्ला बोल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव चंपा देवी, केंद्रीय सदस्य संतोष केसरी वरिष्ठ नेता विकास कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed