आज गिरिडीह में कार्यक्रम के निमित गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का गिरिडीह में आना हुआ

आज गिरिडीह में कार्यक्रम के निमित गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का गिरिडीह में आना हुआ।
गिरिडीह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा गिरिडीह बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रन पार्क में एक कार्यक्रम के तहत उनका अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान महासभा के नव नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सिंहा ‘ मंटू ‘ , सचिव रंजीत सिन्हा,युवा अध्यक्ष चंदन सिन्हा एवम युवा सचिव अमित कुमार सिंहा को भी बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने समाज की एकजुटता को लेकर संगठित रहने की बात कही।
जिलाध्यक्ष अजय सिंहा ने कहा कि समाज की एकजुटता , सशक्तिकरण एवम समाज के जरूरतमंदो के लिए हर समय खड़ा रहना यही उनका मुख्य लक्ष्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य एवम वरिय अधिवक्ता शंभू नाथ सहाय ने किया, संचलन दीपक श्रीवास्तव एवम धन्यवाद ज्ञापन राज कमल राजेश ने किया।
इस आवास पर दीपक सिंहा,राजीव सिन्हा,जीवन प्रभात केसरी,अनंत सिन्हा,श्रीकांत सिन्हा, अंजनी सिन्हा,आनंद वर्मा,तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा,सरिता श्रीवास्तव,राजेश सिंहा ,शिवम श्रीवास्तव, अभय वर्मा सहित काफी संख्या में कायस्थ समाजुके लोग उपस्थित थे।