आधी रोटी खाएंगे, प्रभु के गुण गाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे – विधायक पुष्पा देवी

आधी रोटी खाएंगे, प्रभु के गुण गाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे – विधायक पुष्पा देवी
आधी रोटी खाएंगे,प्रभू के गुण गायेंगे, और बच्चों को पढ़ायेंगे, उक्त बातें सोमवार को सतबरवा में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में पाटन – छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने माता शबरी जयंति सह भुईयां परिवार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने कहा कि हम लोगों का समाज सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है। सरकार किताब , कॉपी, छात्रवृत्ति ,ड्रेस भोजन समेत सभी चीज की व्यवस्था दे रही है। अपने बच्चों को हर हालत में पढ़ायें। बच्चों का भविष्य पढाई में ही है, माताओं की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। माता अपने बच्चों के भविष्य गढने में अपनी भूमिका निभाएं।
भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने कहा कि माता शबरी प्रेम के प्रतीक हैं, निश्छल प्रेम ने राम को भी उनकी कुटिया में खिंच लाई। जिप सदस्य सुधा कुमारी ने कहा कि शिक्षा बिना मनुष्य पशु समान है,हर कीमत पर बच्चों को पढाएं।
इसके पूर्व विधायक पुष्पा देवी, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता,जिप सदस्य सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से माता शबरी, दशरथ मांझी की पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति परशु राम ब्यास ने अपनी टीम के साथ दी। साथ ही इस मौके पर भंडारा का आयोजन भी किया गया था।
इस मौके पर मुखिया गिरवर प्रसाद राम, रिंकी यादय, संजय तुरी, आशिष कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिकंदर, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, मंजू देवी ,चंदन कुमार ने भी सभा को सम्बोधित किया,
मंच संचालन मनोज कुमार ने की।