आठवीं बोर्ड और मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए भरे जा रहे फॉर्म,

0
images (1)

आठवीं बोर्ड और मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए भरे जा रहे फॉर्म,

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा होने वाली है। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए भी फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसकी सूचना झारखंड अधिविद्य परिषद ने सभी परीक्षार्थी, उनके अभिभावक, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं पदाधिकारियों को दी है। इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया है।कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा, 2024 और मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा, 2024 के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र परिषद् की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन भरा जायेगा। परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरने से संबंधित सभी निर्देश परिषद् की वेबसाईट पर उपलब्ध है। उक्त का अवलोकन कर परीक्षा आवेदन प्रपत्र ससमय भरना सुनिश्चित करेंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदित विद्यालयों के छात्र / छात्राएं ही कक्षा आठ की परीक्षा, 2024 में सम्मिलित होने योग्य माने जायेंगे। कक्षा आठ की परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रपत्र भरने के बाबत User ID एवं Password परिषद् द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे उन्हीं विद्यालय प्रधान को हस्तगत कराया जाय, जिन विद्यालयों के छात्र / छात्राओं का वर्ग आठ के लिए परीक्षा का परीक्षा प्रपत्र भराया जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उस विद्यालय को परिषद् के पोर्टल में अनुमोदन दिया गया है। साथ ही वे सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। विद्यालय प्रधानका ही उपयोग कर परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *