नए साल से पहले रेलवे देने जा रहा है बड़ा तोहफा;

0
a5516011286b8285cd70db27d079726ee9f010b97c472dda43e054d8e2cd8688

नए साल से पहले रेलवे देने जा रहा है बड़ा तोहफा;

लखनऊ, पटना और देहरादून के लोगों को हो जाएगी आराम 2024 लोकसभा इलेक्शन से पहले न्यू ईयर में लखनऊ से रेलगाड़ियों से यात्रा और आसान होने जा रही है। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ से मुंबई, पुरी, कटरा, देहरादून और पटना के लिए नई रेलगाड़ियां चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एक तरफ जहां यूपी की राजधानी लखनऊ से पटना, देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलेंगी, वहीं दूसरी तरफ गोमतीनगर स्टेशन से पुरी, कटरा और मुंबई की रेलगाड़ियां पटरी पर उतरेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी से लैस किया जा रहा है। भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए 25 दिसंबर तक स्टेशन का अपग्रेडेशन की तैयारी है। इसी सिलसिले में गोमतीनगर से पुरी, मुंबई और कटरा की रेलगाड़ियों का उपहार मिलेगा। इसका रूटमैप बनाया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए नई गाड़ी शुरू करने के ऐलान के बाद उसे क्रिसमस के बाद से चलाने की तैयारी है। इसकी नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसी प्रकार मुंबई के लिए भी एक सीधी ट्रेन शुरू होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ से पटना, राजधानी लखनऊ से देहरादून वाया मुरादावाद वंदे भारत चलाने के लिए टाइम टेबिल तय करने में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *