101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों को आमंत्रण व भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया

0
2db8cdea-3ec2-4333-af27-061627f79722

101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों को आमंत्रण व भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया

फोटो गढ़वा कार्यक्रम में शामिल लोग

 

भास्कर न्यूज गढ़वा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा आगामी 6 दिसंबर दिन बुधवार को होने वाले 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सोमवार को शहर के लोगों को आमंत्रण देने तथा भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान शहर के दुकानदार वह राहगिरो के द्वारा उन्हें सहयोग किया गया। इस अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सचिव विकास कुमार माली वह पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा मुख्य रूप से शामिल थे। इस अवसर पर विकास कुमार माली ने बताया कि 6 दिसंबर को 101 असहाय निर्धन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट के पास कराया जाएगा। जिसे लेकर बुधवार को शहर के लोगों को आमंत्रण व भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर शहर के सभी दुकानदार व राहगीरों के द्वारा भरपूर सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि एक बेटी का विवाह करने में कितना खर्च होता है। वह बेटी के पिता ही जानता है तो 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को सफल करने को लेकर शहर के दुकानदार राहगीरों से भिक्षाटन किया गया। उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग शहर के टाउन हॉल के मैदान से बारात निकलेगा जो रंका मोड गढ़ देवी मंदिर चीनिया मोड होते हुए बायपास रोड से विवाह स्थल दानरो नदी छठ घाट पहुंचेंगे। जबकि वधू पक्ष के लोग शहर के आशीर्वाद मैरिज हॉल से निकलकर ब्लॉक, रंका मोड होते हुए विवाह स्थल दानरों नदी छठ घाट पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों शोर से चल रही है मंगलवार को तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल करने के लिए हमारे बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता व पदाधिकारी गढ़वा पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गढ़वा के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर संस्था के पूरे पदाधिकारी व कार्यकर्ता भिक्षाटन व आमंत्रण कार्यक्रम में जुटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *