मतदान केंद्रों में शिविर के माध्यम से 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतू जागरूक किया गया
मतदान केंद्रों में शिविर के माध्यम से 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतू जागरूक किया गया
रंका,मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 04/12/2023 दिन सोमवार को रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित RK+2 high school , राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय , एवम गुरुपद प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के मतदान केंद्रों में शिविर के माध्यम से 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतू फार्म 06 का वितरण कर सभी को जागरूक किया गया । ईस अभियान की सफ़लता को लेकर जिला गढ़वा एल आर डी सी , रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम , के द्वारा सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उपस्थित समस्त बी एल ओ , और बी एल ओ पर्यवेक्षक को ज्यादा से ज्यादा फार्म 06 को भरवाने के लिए प्रेरित किया । मौक़े पर बी एल ओ पर्यवेक्षक श्री फौजदार साहू , बी एल ओ सीमा देवी , बी एल ओ मूकेश कुमार पाण्डेय , समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार , ग्रामीण अशोक चौधरी , चुतुरु ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक उमेश पाल , के द्वारा उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को जागरूक कर फार्म 06 भरने के लिए प्रेरित करते हुए दिखें ।
