आजसू जिला कमेटी की बैठक संपन्न संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का लिया गया निर्णय

0
b53ff2a0-7645-405a-ab9d-e98836b652d4

आजसू जिला कमेटी की बैठक संपन्न संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का लिया गया निर्णय

 

आजसू पार्टी जिला कमेटी गढ़वा की बैठक नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता श्री राकेश शुक्ला ने किया।
संगठन को मजबूत और धारदार बनाने को लेकर जिले के सभी 889 ग्राम में 300 ग्राम प्रभारी की नियुक्ति की जा चुकी है। बाकी बचे प्रभारी की नियुक्ति तथा एक बूंथ 10 युथ गठन करने को लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी दी गई। दिसंबर माह के अंत तक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सुदेश कुमार महतो जी का गढ़वा आगमन होने वाला है इसके लिए हम लोगों को जोश और से लग जाना है ताकि यह कार्यक्रम पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित हो।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य को लूट का चारागाह बना दिया है। मुख्यमंत्री को राज्य का नहीं सिर्फ अपना विकास दिख रहा है। राज्य सरकार भाषण बाजी से नाकामिया छिपा रही है इस सरकार को दिखावे में नहीं हकीकत पर फोकस करना चाहिए। इस सरकार के दावे वादे और भाषण झूठ का पुलिंदा है। मुख्यमंत्री का सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम एक फ्लॉप कार्यक्रम है इसे जनता को कुछ हासिल होने वाला नहीं है यह पिछले वर्ष भी हुआ था। माननीय मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन क्या बतलाना चाहिए कि पिछले कार्यक्रम में जितने भी आवेदन आए उस आवेदनों का क्या हुआ।
महिला मोर्चा नेत्री श्रीमती चंपा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में असफल हुई है। राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। झारखंड के 8 लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी और दिहाड़ी करने को मजबूर है।
डॉ अफजल अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं इसलिए आजसू पार्टी मे नौजवानों को जोड़कर एक बड़ा फौज तैयार करना है। इन्हीं के माध्यम से 2024 मिशन को सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर पाटी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, नंदू ठाकुर, वरिष्ठ नेता दशरथ चौधरी, जिला प्रवक्ता राकेश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल रविंद्र शर्मा जिला कोषाध्यक्ष संतोष केसरी जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी सोशल मीडिया प्रभारी पूजा शर्मा, दीनदयाल पासवान, जिला सचिव इंदल बैठा, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी, रवींद्रनाथ ठाकुर, महासचिव जयनंद कुमार, बिट्टू जैसवाल, अनुराग पासवान संजय पासवान, बहाव अंसारी, हाफिज अंसारी, आबिद अंसारी, टीनू राम, मोहम्मद, इसहाक अंसारी, संजय राम, जैनब बीवी, रंभा देवी, इसतेयाक राजा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *