दर्जनों महिलाओं ने थामा एमआईएम का दामन मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी ने माला वा अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित,

0
4d7450f9-c93f-46c3-a34a-ea1f4dd47c54

एआईएमआईएम के तत्वावधान में शनिवार को गढ़वा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायत से महिलाओं ने एआइएमआइएम पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि वे लोग पार्टी की नीति और सिद्धांत को जानकर, मानकर व समझकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में राजनीतिक जीवन का शुरूआत किए हैं।महिलाओं का कहना था कि दलित, पिछड़ा, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक भाइयों के साथ आज तक यहां पर इंसाफ नहीं हुआ है। इस क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। क्योंकि यहां पर जो लोग भी चुनाव के दौरान लोगों को सपना दिखाते हैं। वे लोग चुनाव जीतने के बाद जनता से दूर चले जाते हैं। जनता को अपने करीब आने नहीं देते हैं। वे बड़े-बड़े लोग पूंजीपति और ठेकेदार से घिर जाते हैं। वहीं एआईएमआईएम के नेताओं ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए और सदस्यता अभियान चलाने के लिए अपने-अपने पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में काम करने की बात कही। इस अवसर पर गढ़वा रंका- विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह विधानसभा प्रभारी डॉ एम एन खान ने सबको माला पहनाकर व पार्टी का गमछा प्रदान कर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वाले में माया कुमारी (चामा), दाया कुमारी (चामा), ललिता देवी (चामा), अनीता भारती (गेरुआ), सोनी देवी (हासनदाग) के नाम शामिल है। इस अवसर पर गढ़वा जिला के प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला महासचिव हाजी नसीरुद्दीन, कोषाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, जिला सचिव अवध किशोर मेहता, कल्याणपुर के पंचायत अध्यक्ष गुलबहार अंसारी, आशिक अंसारी, एनुअल अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *