कर्ज से परेशान शख्स ने किया सुसाइड

0
240_F_162824290_OqYirHvr1XUtH3G2xcpIWWfy1sOafEnt

कर्ज से परेशान शख्स ने किया सुसाइड

जशपुर में एक सुसाइड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। इस आत्मघाती कदम के बाद युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। पूछताछ में मालूम चला कि युवक ने तीन समूहों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था, जिसे वह नहीं चुका पा रहा था। संभवतः इसी अवसाद में उसने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *