कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार ने जुट जाने का किया आह्वान

0

एनसीपी ने 2024 को लेकर की तैयारी शुरू

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार ने जुट जाने का किया आह्वान

 

2024 के चुनाव की तैयारी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरे जोर शोर के साथ जुट गई है। इसकी शुरुआत रविवार को एनसीपी के हुसैनाबाद कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कर दी है। सभी ने दो मिनट का मौन रख कर 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान ने की। संचालन पलामू जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जात पात से उपर विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चार वर्ष के दौरान हुसैनाबाद हरिहरगंज में जो विकास के कार्य हुए हैं, इससे जनता को अवगत कराने का काम कार्यकर्ता करें। उन्होंने इस दरम्यान बूथ कमेटियों को मजबूत करने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को बजबूत करने की जवाबदेही सभी की है। सभी को अपने दायित्वों को मजबूती के साथ निभाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की वह जात धर्म समुदाय से परे सभी को जोड़ने का प्रयास करे। चार वर्ष के इस कार्यकाल में कितना काम हुआ बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि एनसीपी सम्पूर्ण राज्य में संगठन मजबूती की दिशा में काम कर रही है। कुछ लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। उन लोकसभा व विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रमुख से विचार विमर्श कर प्रत्याशी उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद के कार्यकर्ता पार्टी के मेरुदंड हैं। हुसैनाबाद से निकली चिंगारी सम्पूर्ण झारखंड में नया सवेरा लाएगी। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। बैठक की विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, विजय राजवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी अब्बास अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मनदीप राम,युवा अनुमंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह हरी , युवा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राजवंशी,बब्लू यादव,नरेश रजवार, हंसराज सिंह,राजकुमार ठाकुर, अंजली शर्मा,पंचायत समिति रिता देवी,उषा देवी,मधुसूदन पाठक,सोनू सिंह,दीपक सिंह, पूनम देवी,पप्पू सिंह, प्रदीप पासवान,राजन सिंह,रत्न लाल,राहुल ठाकुर,रामनाथ बैठा,अखिलेश सिंह, रविन्द्र कांस्यकार, महेंद्र सिंह,रमेश प्रजापति,विमलेश सिंह,चंदन सिंह,सिकेष सिंह,हसन खलीफा मसीर खान,समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *