आदिवासी संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन का संगम बना ‘जोहार महोत्सव’, झारखंड की जनजातीय विरासत की दिखी भव्य झलक
आदिवासी संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन का उत्सव है ‘जोहार महोत्सव’!* 🌿
झारखंड की माटी, संस्कृति और जनजातीय विरासत को करीब से जानने का मिला अवसर।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर सेसा (Society for Environment and Social Awareness) द्वारा बेतला रोड, भुसाड़िया स्थित सेसा परिसर में आयोजित ‘जोहार महोत्सव कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी थे। सेसा के महासचिव कौशिक मलिक जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा, रहन-सहन, लोकगीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक पकवानों की शानदार झलक देखने को मिली।

