गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को डीटीओ ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, यातायात नियमों के पालन की अपील

बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

गढ़वा, 27 नवंबर 2026। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा श्री गोपी उरांव के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़े गए चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच है। सड़क दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट गंभीर चोट और जानलेवा खतरे को कम करने में सहायक होता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

जिला परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की कि सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें।

You may have missed