मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना संविधान दिवस, प्रस्तावना वाचन और मूक अभिनय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से गूँजा विद्यालय परिसर
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक स्वर में प्रतिज्ञा लेकर प्रस्तावना को दोहराया।
कार्यक्रम में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावना वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तावना का वाचन किया। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मूक अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रस्तावना वाचन प्रतियोगिता में कक्षा 3 से अंश कुमार (3-B) ने प्रथम स्थान, श्रिजा सौम्या (3-B) ने द्वितीय स्थान और आरुषि कुमारी (3-A) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 4 से माहेक एंजेल (IV-B) ने प्रथम स्थान, इनाया इंतेखाब (IV-B) ने द्वितीय स्थान और क्रीत सिंह (IV-A) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय प्रतियोगिता में रमन हाउस ने प्रथम स्थान और आइंस्टीन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी.सी. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने का मार्गदर्शक है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा, इसलिए संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची देशभक्ति है। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा,संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की एकता और अखंडता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने इतनी सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान के महत्व को समझाया। मैं सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि वे आगे भी इसी तरह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका और उनके भाई के द्वारा संविधान की प्रस्तावना पर एक गाना बनाया गया जिसका सभी लोगों ने सामूहिक रूप से गायन किया और अपने आप को एक सच्चा देशभक्त होने का गर्व अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

