झारखंड में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, सुबह कोहरे का अलर्ट
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने, जबकि दिन में धूप निकलने की संभावना है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में पारा गिरकर 8.2 डिग्री पहुंच गया। मेदिनीनगर और जमशेदपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम कनकनी बढ़ेगी।

