संविधान दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
संविधान दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा..
गिरिडीह। संविधान दिवस के अवसर पर सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कोलडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने संविधान, लोकतंत्र, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मौके पर महाविद्यालय के निर्देशक सह चेयरमैन डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाता है। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से संविधान के प्रति अपनी समझ और रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया है। वहीं प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोफिया जहां अंसारी (बीएड सत्र 2026-28), द्वितीय स्थान प्रज्ञा भारती (बीएड) तथा तृतीय स्थान दिव्या कुमारी (डीएलएड) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. डॉ. शमा परवीन, प्रो. राजकिशोर, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. धर्मेंद्र कुमार मंडल, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. सोमा सूत्रधार, पूजा

