तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, गांव में मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
तीन दिनों से लापता युवक का चकला तालाब से मिला शव,
गांव में मचा हड़कंप,छानबीन में जुटी पुलिस
हंटरगंज (चतरा): जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी अंतर्गत रक्सी गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन दिनों से लापता संजय भुईया (पिता गोपालि भुईया) का शव चकला तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पूर्व संजय भुईया दो अन्य दोस्तों के साथ घर से निकले थे। दोनों वापस लौट आए, लेकिन संजय भुईया घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।इसी बीच गुरुवार को चकला तालाब से उनका शव बरामद हुआ।सूचना मिलने पर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

