तरहसी पंचायत चुनाव लड़ने का प्रिंस पांडेय ने किया ऐलान, समर्थकों ने बैठक कर जताया समर्थन

I.C.Lपलामू जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स पाण्डेय ने तरहसी पंचायत के समस्त सहयोगी और कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनाव लड़ने का किया घोषणा

तरहसी प्रखंड के तरहसी पंचायत मे ICL पलामू जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स पाण्डेय जी के आवास पर तरहसी पंचायत के सभी गार्जियन और सभी सहयोगी गण उपस्थित रहे और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूद्र शुक्ला जी भी उपस्थित रहे तरहसी पंचायत के जनता का एक ही निर्णय रहा की विगत 20 वर्षों से तरहसी पंचायत में विकास कोसों दूर है इसके लिए तरहसी पंचायत के विकास के लिए प्रिंस पाण्डेय को तरहसी पंचायत में पंचायत का चुनाव लड़ना चाहिए सभी सहयोगी और सभी जनता के बिच मे प्रिन्स पाण्डेय ने ये स्पष्ट कराया की अगर तरहसी पंचायत की जनता अगर चाहती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा