नगर ऊंटारी में सड़क सुरक्षा अभियान, डीटीओ गोपी उरांव ने वाहन चालकों को किया जागरूक

नगर ऊंटारी में वाहन चालकों को जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

स्थान – नगर ऊंटारी, गढ़वा
दिनांक – 24.11.2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 24 नवंबर 2026 को नगर ऊंटारी में वाहन चालकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा श्री गोपी उरांव ने किया।

इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गोपी उरांव ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संजय बैठा, श्री बिनय रंजन तिवारी एवं रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री नीरज पाण्डेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।