भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे का झामुमो पर हमला, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मांगा पांच साल का हिसाब

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तिखा हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा में चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन खो बैठे हैं झामुमो के लोग सत्ता में होते हुए भी खुद अपने ही सरकार पर ऊंगली उठा रहे हैं झामुमो के लोग गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुर्सी पर बैठकर पर्चा बांटते चल रहे हैं अगर दम है तो वही पर्चा भवनाथपुर बिश्रामपुर दुमका सिमडेगा में बांटकर दिखाए। गढ़वा में विकास खोज रहे हैं जबकी झामुमो के लोग सत्ता सरकार में मंत्री मुख्यमंत्री बने बैठे हैं दुसरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कितना हुआ है यह भी बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सांसद ही केन्द्र सरकार के योजना एवं अपने मद से जनता के कामों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं झामुमो को गढ़वा में पिछले पांच साल का हिसाब जनता को देना चाहिए। 2019 से 2024 तक गढ़वा से झामुमो विधायक मिथलेश ठाकुर ही पेयजल मंत्री थे। फिर भी गढ़वा में पानी समस्या का समाधान नहीं कर पाए। गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी अपने मद से चापाकल बोरिंग सहीत अन्य कार्य कर रहे हैं जितना चापाकल गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी अपने कार्यकाल में लगाए हैं उतना पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पांच साल के कार्यकाल में रिपेयरिंग भी नहीं करा पाए। पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के समय गढ़वा में विकास जनता का नहीं बल्कि उनका स्वयं का हुआ था। अवैध खनन जमीन लुट टेंडर का खेल सहित अन्य कारनामे गढ़वा की जनता भुली नहीं है
उन्होंने कहा कि झामुमो को खुद हेमंत सरकार से हिसाब मांगना चाहिए गढ़वा क्या पुरे झारखंड में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है अगर झारखंड में विकास का कुछ काम दिख रहा है तो वह भी केन्द्र सरकार का योजना धरातल पर चल रहा है खुद झामुमो विधायक भी केन्द्र सरकार के योजनाओं का फीता काट कर अपनी उपलब्धि बताते चल रहे हैं। पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर घंटाघर बनाकर अपनी उपलब्धि समझते हैं आनेवाले विधानसभा लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।