झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, BJP ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति!

एंकर:-झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 नवंबर और 26 नवंबर को दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. इस सत्र में दो महत्वपूर्ण मुद्दे केंद्र में रहेंगे. पहला, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 यानी MMDR Amendment Act और दूसरा, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR). इन दोनों मुद्दों को लेकर राज्य सरकार की चिंताओं और राजनीतिक रुख पर सदन में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.इसे लेकर विपक्ष बीजेपी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य शाहू और भाजपा विधायक दल की महत्पूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमे सरकार को घेरने की रननीति बनाई गई