सिंगरा चेकपोस्ट पर गांधीगिरी से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानित
दिनांक 21/11/2026 को सड़क सुरक्षा के तहत ज़िले के सिंगरा चेकपोस्ट पर गुलाब फ़ुल देकर एवं माला पहनाकर गांधीगिरी की तरह चलाया गया जागरूकता अभियान ।
आज ज़िले के सिंगरा चेकपोस्ट पर वैसे सभी दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट नहीं पहने थे, बिना सीट बेल्ट लगाए और जो ट्रिपल सवारी थे सभी को माला पहनाकर गांधीगिरी की तरह सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई एवं जो व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे उन्हें गुलाब फ़ुल देकर सम्मानित किया गया । मोटरयान निरीक्षक, ट्रैफिक इंचार्ज, जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान सहायक, सड़क सुरक्षा प्रबंधक, सड़क सुरक्षा कर्मी, चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस एवं पुलिस पदाधिकारी ने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी ।जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक ड्राइव इत्यादि ।
जो व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें माला पहना कर ये शर्मिंदगी महसुस करवाई गई कि क्यों हेलमेट पहनना ज़रूरी है, क्यों सड़क सुरक्षा ज़रूरी है, क्यों यातायात के नियमों का पालन ज़रूरी है। जिस तरह आज उन्हें ये माला पहनाई जा रही है हो सकता है कल उनकी तस्वीरों को ये माला पहनाना पड़े , इसलिए सभी व्यक्ति सड़क सुरक्षा का पालन करे एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहने।


