पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान, स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत अधिकारियों और कर्मियों ने किया श्रमदान

पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान, स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत अधिकारियों और कर्मियों ने किया श्रमदान

पत्थलगड़ा (चतरा)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पत्थलगड़ा प्रखंड में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम समेत प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों की साफ-सफाई की गई। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस पखवाड़ा के साथ रोजगार सृजन अभियान भी 15 नवंबर से 27 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ रोजगार सृजन से जुड़ी पहल को बढ़ावा देना है।
मौके पर कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता, पंचायत सचिव मोहम्मद असलम, राकेश प्रसाद, योगेंद्र प्रताप राणा, वीरेंद्र दास, ग्राम रोजगार सेवक पुंकेश सिंह, टेकनारायण राम, धनंजय कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार, ऑपरेटर राजन कुमार, बीएफटी दुर्गेश कुमार, नरेश कुमार एवं जेई धनंजय कुमार सहित प्रखंड और अंचल के प्रधान सहायक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थें।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामजीत दांगी, सिंघानी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय दांगी, विकास कुमार, हरीश दांगी, अनिल सिंह और गोविंद दांगी समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें।

You may have missed