मेराल में पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तारी के बाद आरोपी फरार; तीन पुलिसकर्मी घायल
मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरीया गांव में भूमि विवाद में मारपीट करने का अभियुक्त जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के दौरान घर के महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट किया। मारपीट की घटना में दो पुलिस पदाधिकारी एवं एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एस आई दिनेश मुंडा एएसआई अखिलेश्वर तिवारी और सविता मिंज घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में किया गया। जिसमें 10 नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों पर थाने में प्राथमिक की दर्ज किया गया है। जिसमें स्वर्गीय गिरवर सिंह की पत्नी रामदुलारी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इस घटना के संबंध में एस आई अरविंद कुमार साव ने बताया कि थाना कांड संख्या 172 /26 के तहत दर्ज किए गए प्राथमिकी के अभियुक्त जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करने सोहबरिया गांव गए थे। जिसे जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन गिरफ्तारी के बाद घर एवं अगल-बगल की महिला एवं पुरुष ने बौखला कर पुलिस के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र कुमार सिंह भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद मेराल थाना में थाना कांड संख्या 247 / 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एस आई अरविंद साव ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

