गढ़वा में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता विमला देवी के निधन पर शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री नंदीजी की माता विमला देवी के निधन पर शोक सभा
गढ़वा । उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदीजी की पूज्य माताजी विमला देवी के निधन पर बुधवार को शहर के घड़ा बाजार में शोकसभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सह चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केशरी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नंद गोपाल गुप्ता की माताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुभाष प्रसाद केशरी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।
समाजसेवी विजय केसरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री की मां विमला देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी । प्रयागराज के नजरेथ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । बुधवार को अंतिम सांस ली। पिता के जाने के बाद मां विमला देवी का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद परिवार को संबल बनाया । उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं ।
भाजपा गढ़वा जिला मंत्री डॉक्टर पातंजली केशरी ने नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी की माता जी विमला देवी के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि यह अपूर्णनीय क्षति है । मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है । यह समाचार बहुत ही दुखद है । मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है । मौके पर पवन केशरी, प्रभु केशरी, बिट्टू केशरी, वेद प्रकाश केशरी, अजय केशरी सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और एकल अभियान के कई लोग उपस्थित थे।

You may have missed