पलामू में 16 दिसंबर को मनेगा विजय दिवस, 1971 युद्ध के वीर सैनिकों और वीर नारियों का होगा सम्मान

भारत पाकिस्तान के बीच लड़े गए 1971 के युद्ध में प्राप्त जीत को याद करने के लिए विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जएगा  :  दामोदर मिश्र।

         आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह का संयुक्त मासिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला मंत्री अशोक कुमार दुबे ने किया। बैठक की शुरुआत में पूर्व सैनिक कैप्टन श्यामेश्वर शुक्ल के आकस्मिक मृत्यु पर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना किया गया।

         जिला में सी एस डी कैंटीन का अविलंब
परमानेंट व्यवस्था,   इ सी एच एस पॉलीक्लिनिक का स्थान परिवर्तन,  जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह के स्थापना में हो रही देरी,  नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और राज्य सरकार के नौकरियों में आरक्षण आदि विषयों
पर विस्तार से विचारों का आदान प्रदान किया गया।  निर्णय लिया गया कि क्रमबद्ध तरीके से इन सभी विषयों पर परिषद आगे बढ़ेगी और इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

        आगामी,  16 दिसंबर 2026,  दिन बुधवार को भारत _ पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई युद्ध में प्राप्त विजय को याद करने और युद्ध में हिस्सा ले चुके सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल वीर सैनिकों और शहीद सैनिकों के वीर नारियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह के द्वारा विजय दिवस समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभागार में 10.30 बजे से आयोजित करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि इस समारोह में प्रशासनिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के गण मान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।  स्कूली बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा।

        आज के बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र,  कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  संगठन मंत्री हरिहर तिवारी,  एस एन पाठक,  अशोक कुमार दुबे,  रणधीर तिवारी,   ब्रजेश कुमार शुक्ला,  महाराणा प्रताप सिंह, सुधीर चौबे,  संजीत कुमार तिवारी,  महावीर प्रसाद पाल, कामाख्या नारायण सिंह,  जनार्दन सिंह,  मुक्तेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से कुश प्रताप सिंह,  सी एस पांडेय,  अजीत कुमार यादव, आर के पांडेय, आनंद कुमार पाण्डेय इत्यादि की सहभागिता रही।