बिरसा मुंडा जयंती पर गिरिडीह में निकली ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ दौड़, डीसी रामनिवास यादव समेत अधिकारियों ने छठ घाट पर की साफ-सफाई

बिरसा मुंडा जयंती पर गिरिडीह में निकली ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ दौड़, डीसी रामनिवास यादव समेत अधिकारियों ने छठ घाट पर की साफ-सफाई

स्वच्छ झारखंड, विकसित झारखंड के संदेश के साथ झंडा मैदान से शास्त्रीनगर छठ घाट तक आयोजित हुई जागरूकता दौड़

गिरिडीह। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में स्वच्छता जागरूकता को लेकर ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ की शुरुआत सुबह 7 बजे झंडा मैदान से हुई। दौड़ शास्त्रीनगर छठ घाट तक पहुंची।

कार्यक्रम की थीम ‘स्वच्छ झारखंड, विकसित झारखंड’ रखी गई थी। इसमें महापौर प्रमिला मेहरा, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जागरूकता दौड़ के बाद उपायुक्त, एसपी और महापौर समेत अन्य अधिकारियों ने शास्त्रीनगर छठ घाट परिसर में स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ एवं विकसित झारखंड का सपना साकार हो सकता है।

You may have missed