छठ महापर्व को लेकर बेलवाटीका पम्पुकल सूर्य मंदिर नदी तट पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
छठ महापर्व को लेकर बेलवाटीका पम्पुकल सूर्य मंदिर नदी तट पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश।
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन बेलवाटीका स्थित पम्पुकल सूर्य मंदिर नदी तट पर साफ-सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नदी तट एवं पूजा स्थल की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस श्रमदान अभियान में पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पूर्व प्रमंडलीय महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संजू शुक्ला, जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह कुशवाहा, अभिषेक कुमार, अजय प्रजापती, मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या-20) सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन, प्रकृति एवं जल संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। छठी मैया की पूजा के लिए घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। छठ पूजा के दौरान घाटों की स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

