निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए पचंबा में भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार महिला मोर्चा गिरिडीह के द्वारा पाचंबा मंडल में झारखंड सरकार से तंग आकर आत्महत्या का शिकार हुई निशा भगत के न्याय को मांग को लेकर कैंडल मार्च के जरिए श्रद्धांजलि देकर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु हेमंत सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला गया। जुलूस कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष उषा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि निशा भगत को झारखंड सरकार के मानसिक उत्पीड़न से आत्म हत्या करने पर विवश कर दिया। इस लिए हम सभी भाजपा महिला मोर्चा की बहने एवं पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्तागण हत्यारे को फांसी की सजा की मांग करते है। निशा भगत आज हम सब के बीच नहीं है लेकिन उन्हों कई सवाल झारखंड सरकार के खिलाफ जीवित रख दी , जिसका जवाब जनता आने वाले वक्त में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में काम करेगी।
मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने निशा भगत के इंसाफ का मांग किये युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री तथा वार्ड 6 पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में घटनाएं बढ़ गई है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कत हो रही। गिरिडीह नगर निगम में भी मनमाने कार्य हो रहे।जूल्स कार्यक्रम में मीना गुप्ता, पिंकी सिंह, तारा देवी, पुष्पा वर्मा, पिंकी कुमारी, पूनम सिंहा, सोनिया शर्मा, पिंकी देवी समेत मुख्य रूप से पचम्बा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री तथा वार्ड नंबर 6 पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू एवं अन्य उपस्थित थे।

