बारालोटा में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय बारालोटा में जनजातीय गौरव दिवस मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम बिरसा मुंडा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि धरती अब्बा बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के गौरव थे बिरसा मुंडा ने शोषण दमन सूदखोरी महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किए थे। बिरसा मुंडा के संघर्ष बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। अपनी भाषा संस्कृति परंपरा को संरक्षित रखने तथा अपनी गौरव शाली विरासत को आगे बढ़ाने का आवाहन किया। जनजातीय गौरव दिवस झारखंड के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। इस अवसर पर प्रभात कुमार शेखर कुमार बिरू सूरज कुमार संतोष विश्वकर्मा सतीश दुबे संजय मिस्त्री जयपाल मोची रंजीत कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

You may have missed